फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध आधार पर हो लैब तकनीशियनों की भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऑल इंडिया लैब तकनीशियन चंबा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक राज्य उपाध्यक्ष नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लैब तकनीशियन की भर्ती के लिए टेंडरों के माध्यम से ठेकेदारी में इतने महत्वपूर्ण पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम करने जा रही है। इसमें एक तो कार्य की गुणवत्ता, लैब रिपोर्ट की कि सत्यता पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है। इसके साथ ही एक्ट 2010 जिसमें यह प्रावधान है कि कोई भी लैब बिना पैथोलॉजिस्ट के नहीं खुल सकती है। ऐसे में क्या यह सभी प्रावधान इस टेंडर प्रथा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक अरबों रुपये एसआरएल को टेस्टों के दिए जा रहे हैं। इसमें भी कई प्रकार रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह लग चुके हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स भर्तियां बंद कि जाए। उन्होंने कहा कि लाखों बेरोजगार लैब तकनीशियन जो प्रशिक्षण लेकर बेरोजगार बैठे है, उन्हें रोजगार दिया जाए। आउटसोर्स के बजाए अनुबंध आधार पर सरकार भर्तियां करें। मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन की भर्तियां की जाएं और नियमित डीपीसी करके चीफ लैब तकनीशियन के खाली पद भरें जाएं। बायो केमिस्ट के पद योग्यता के तहत भरे जाएं। एचओडी जवाबदेय हो। बायोकेमिस्ट का पद अति संवेदनशील पद है। इसमें योग्यता का ध्यान दिया जाए अन्यथा कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में ईमानदार, कर्मठ प्राचार्य कार्य के प्रति समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य ने इतनी वित्तीय धांधलियां की है कि जिसके ऊपर चार्जशीट भी फ्रेम हो चुकी है। ऐसे हालात में डॉ. पीके पुरी ने प्राचार्य का कार्यभार संभाला है। कहा कि चंबा की जनता और राजनीतिक दल बिना स्वार्थ के अपना सहयोग मेडिकल कॉलेज को चलाने में दे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं निदेशक स्वास्थ्य विभाग से आग्रह है कि लैब तकनीशियनों की भर्तियां ठेकों पर न कर अनुबंध के माध्यम से सरकार करें और नियमित डीपीसी करके चीफ लैब तकनीशियन के खाली पद भरे जाएं। बैठक में चंबा इकाई के प्रधान गिरधारी लाल, महासचिव संजय, कुसुमलता, मदन अत्री, ओम प्रकाश, मान सिंह और गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें