फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीमा में बुजुर्ग पर हमला कर भालू ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
bear - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत ग्रीमा के तहत फनार गांव में बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। घटना उस समय की है जब बुजुर्ग भेड़ बकरियों को चरा रहा था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार भरमौर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ग्रीमा के फार गांव में 70 वर्षीय भोला राम भेड़ बकरियों को चरा रहा था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने पंजों से भोला राम के सिर पर गहरे घाव कर दिए हैं। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भालू को किसी तरह से वहां से भगाया। इसके बाद बुजुर्ग को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फनार, पंजसेई, लूनी, सेरी, गोसण, गोआ, ग्रीमा, खणी, बिहाट, थोबू, बड़ेई और बाहलो गांवों में भालुओं ने दहशत मचा रखी है। भालू ने लोगों की फसल को उजाड़ दिया हैं। भालुओं के गांव के आसपास होने के कारण सुबह शाम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने वन विभाग से भालुओं को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें