फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी के कई गांव आज भी सड़क से कोसों दूर

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। धरवाली से जटोता सड़क का निर्माण न होने के कारण ग्राम पंचायत सलूणी के एक दर्जन से अधिक गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीण कई मीलों का पैदल सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो यदि अगर सड़क बन जाती है तो इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और बुजुर्गों को काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीण सुरिंद्र सिंह, लाल चंद, जोधा राम, अशोक कुमार, देशराज, चमन सिंह, चुमारू राम, जगदीश कुमार, टेक चंद और चैन सिंह ने बताया कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को खच्चरों पर सामान ढोना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से जटोता, ब्रह्म, धरवाली, मुकलाला, टप्पर, डभियुंडा, किलोड़ी, दिखनार, रोलका, शिशसिल, टैकूणी और बणी के गांववासियों को फायदा मिलेगा। इस सड़क की कुल लंबाई करीब छह किमी है। इसे बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और लोनिवि से मांग की है कि उपरोक्त सड़क को जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन


वन विभाग की एनओसी मिलने पर शुरू होगा कार्य : अरूण पठानिया
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि सड़क बनाने के लिए वन विभाग की अनुमति मांगी गई है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें