चंबा। वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में 382 अभ्यर्थी बैठेंगे। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के बाद अब लिखित परीक्षा 13 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय चंबा में होगी। विभाग ने लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में वन रक्षकों के पांच पद भरे जाने हैं। इसके लिए जिला भर से 2656 युवाओं ने आवेदन किया था। एक अगस्त से शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की गतिविधियां पांच अगस्त तक चलीं। इसके बाद विभाग ने अंतिम परिणाम फाइनल कर लिखित परीक्षा के लिए 382 अभ्यर्थी चयनित किए। लिखित परीक्षा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। वन मंडल अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा में 382 युवा भाग लेंगे। लिखित परीक्षा 13 अगस्त को चंबा कॉलेज में आयोजित की जाएगी। चयनित युवा लिखित परीक्षा में भाग लें।