चंबा। मूसलाधार बारिश से सामरा गांव में लगाई गई मक्की की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। इतना ही नहीं, भारी बारिश के चलते खेतों से पानी बहने के लिए नालियां बन गई है, जिसका खामियाजा किसानों को ही उठाना पड़ा है। किसानों राकेश कुमार, देशराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, संजू ने प्रशासन से उन्हें हर संभव सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।