फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल खड्ड के पैदल पुल पर भरा कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। साल खड्ड में बना पैदल चलने योग्य पुल का एक किनारा रविवार अल सुबह हुई बारिश के बाद कीचड़ से भर गया। पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुल के एक हिस्सेेे में कीचड़ ही कीचड़ भर गया। मोहल्लावासियों ने बताया कि यहां बारिश के बाद अकसर पुल में कीचड़ इकट्ठा हो जाता है। इस मार्ग से आईटीआई चंबा के प्रशिक्षु, शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लावासियों ने नप चंबा से पुल पर से कीचड़ को हटाने तथा समस्या का स्थायी समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों जगदीश चंद, सुभाष कुमार, कर्म चंद, नरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, रोहित, मोहित, बहादुर ने बताया कि बीते वर्ष बारिश के दौरान भी साल खड्ड पर बना पुल का एक हिस्सा कीचड़ से लबालब हो गया था। इसकी शिकायत करने पर नप चंबा के कर्मचारियों ने कीचड़ को साफ कर दिया गया था। बावजूद इसके नप चंबा ने समस्या का स्थायी हल नहीं तलाशा। रविवार को हुई बारिश के बाद पुल एक बार फिर कीचड़ से भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। वार्ड पार्षद सीमा ने बताया कि इस बारे जानकारी है। जल्द ही पुल से कीचड़ को साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें