शिक्षा खंड भटियात के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय साहला में दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में सोलह विद्यार्थी नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय खरगट के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा की अगुवाई में गठित नकलरोधी उड़नदस्ते ने साहला वरिष्ठ विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 21 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी नकल कर रहे हैं। जिस पर उड़नदस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकल करने वाले विद्यार्थियों के यूएमसी केस बना दिए हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए गजेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा में नकल की प्रथा को रोकने के लिए आगामी भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।