फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से एक घंटे ठप रहा खैरी बनीखेत मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। खैरी-बनीखेत मार्ग पर मझधार के समीप भूस्खलन के कारण एक घटे तक बाधित रहा। इस वजह से वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसकी सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। इसके चलते वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दूसरी तरफ तीन दिनों से बंद पड़े खैरी-नैणीखड्ड मार्ग को भी वाहनों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को बहाल कर दिया है। मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। स्थानीय निवासी प्रीतम चंद, पवन, सुरेश, कमल कुमार, अश्वनी, दिनेश, पुष्पा, सुमित्रा देवी और पूजा ने बताया कि मार्ग पर बारिश का मौसम शुरू होने पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी मार्ग बंद होने से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई। कनिष्ठ अभियंता राजिंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें