बडोह जंगल में भड़की आग, किसानों की फसल राख
गांव की ओर बढ़ रही आग को ग्रामीणों ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बनीखेत (चंबा)। बगढ़ार के पास बडोह जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। जंगल के साथ किसानों ने मक्की की फसल लगाई थी। यह आग की चपेट में आ गई। कुछ ही देर में आग गांव की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हालांकि, ग्रामीणों की हिम्मत से आग गांव तक नहीं पहुंच सकी। इससे बड़ा नुकसान टल गया।