फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को टांडा और आईजीएमसी लाने के लिए खरीदी जाएंगी दो एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा में एंबुलेंस सेवाओं की अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चंबा से टांडा और शिमला आईजीएमसी रेफर होने वाले मरीजों की सुविधा के लिए दो नई आईएफटी 108 एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। इसके लिए एमडी एनएचएम को प्रपोजल भेज दी गई है। जिससे चंबा से जो भी मरीज टांडा या शिमला के लिए रेफर हो, उसे एंबुलेंस के लिए भटकना न पड़े। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति भी एक नई एंबुलेंस खरीदेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन एंबुलेंस को भी मेडिकल कॉलेज को देने का निर्णय बैठक में लिया गया है। इतना ही नहीं रेडक्रास की एंबुलेंस को भी मेडिकल कॉलेज के अधीन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में चालकों की कमी चल रही है। इस कारण एंबुलेंस चलाने में भी विभाग को परेशानी आ रही है। इसका समाधान करने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया है कि होमगार्ड के चालकों की सेवाएं एंबुुलेंस चलाने के लिए ली जाएंगी।
विज्ञापन


चालकों के वेतन का खर्च रोगी कल्याण समिति दहन करेगी। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय से चंबावासियों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर एंबुलेंस सेवाएं मिलेंगी। मौजूदा समय में मरीजों को एंबुलेंस के लिए भटकना पड़ रहा है। जिससे अब उन्हें निजात मिलेगी। बैठक में जिलाधीश हरीकेश मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें