फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर रावी नदी में नहा रहे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गर्मी के मौसम में चेतावनी को नजरअंदाज कर स्थानीय युवा नहाने के लिए रावी नदी में उतर रहे हैं। इस वजह से यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसकी वजह यह है कि अकसर रावी का जलस्तर बढ़ता-घटता रहता है। बावजूद इसके युवा बेखौफ रावी में डुबकियां लगाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। सोमवार को भी युवा परेल के समीप रावी में नहाते दिखे। वहीं, दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से दूर तड़ोली में भी युवाओं का पिकनिक स्पॉट बन गया है।
विज्ञापन


रोजाना युवा यहां दी किनारे देखे जा सकते हैं। युवा संभावित खतरे को नजरअंदाज कर रावी की गहराई मापने की गलती कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने रावी के संवेदनशील हिस्सों में चेतावनी बोर्ड भी लगा रखे हैं, लेकिन बच्चे इन्हें नजरअंदाज कर जान जोखिम में डालने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

गौरतलब है कि कई बार रावी में जाते समय युवा और पर्यटक फंस चुके है। लेकिन बावजूद इसके हादसों से भी युवाओं ने सबक नहीं लिया है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, बिमला देवी, सुमित्रा देवी, राज कुमार, सोनू राम और रमेश कुमार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि यहां दोपहर के समय निगरानी रखी जाए। जिससे किसी प्रकार की घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें