फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में हुई खराब, मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बनीखेत(चंबा)। ग्राम पंचायत चूहन में अपने रिश्तेदारों के पास आए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार देर रात (ढाई बजे) सर्पदंश से गंभीर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से इलाज में देरी हो गई, जिससे मरीज की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार विशाल शर्मा पुत्र सतपाल निवासी गांव जंगीसरूप गुरदासपुर जिला पठानकोट अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। रविवार देर रात सोते समय उसे सांप ने काट लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। विशाल के रिश्तेदारों ने उसे निजी वाहन से सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया। यहां चिकित्सक न होने के चलते विशाल को सिविल अस्पताल डलहौजी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


डलहौजी पहुंचने पर चिकित्सकों ने विशाल को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इस पर विशाल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस में विशाल को मेडिकल कॉलेज की ओर रवाना किया गया लेकिन चार किलोमीटर की दूरी पर ही एंबुलेंस सुर्खीगला में खराब हो गई। करीब एक घंटा इंतजार के बाद डलहौजी से एक अन्य एंबुलेंस भेजी गई। लेकिन बाथरी की समीप पहुंचते ही विशाल की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजनों ने एंबुलेंस रुकवाई और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी ले गए। यहां ईलाज के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि सर्पदंश से गंभीर व्यक्ति की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की जड़ेरा ग्राम पंचायत में दो दिन पूर्व ही समय पर एंबुलेंस न मिलने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें