फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी डलहौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी मई महीने के आखिरी सप्ताह में पर्यटकों से गुलजार हो गई है। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे और डलहौजी की वादियों को निहारा। चुनावी शोर खत्म होने के बाद काफी संख्या में शनिवार को पर्यटक पहुंचे। रविवार को पूरा दिन मौसम साफ रहने के चलते पर्यटकों ने खूब मस्ती की। वहीं, दूसरी ओर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव संपन्न होने से पहले पर्यटन नगरी डलहौजी में कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे होटल व्यवसायी काफी निराश हैं। लेकिन जैसे ही चुनावी शोर खत्म हुआ तो अब डलहौजी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार को डलहौजी के ज्यादातर होटल पूरी तरह से पैक थे। रविवार को मौसम साफ होने पर पर्यटकों ने खूब अठखेलियां की।

होटल मालिकों ने बताया कि रविवार को पहुंचे पर्यटकों से अब उन्हें बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जग गई है। उन्होंने बताया कि हर साल पर्यटन नगरी डलहौजी में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। डलहौजी में पर्यटकों की बढ़ी संख्या से स्थानीय होटल व्यवसायियों के चेहरों पर चुनावों से पहले रौनक लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें