फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ने नई भर्तियों पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ चंबा इकाई अध्यक्ष हेमिंद्र सिंह और जिला सचिव ललित शर्मा ने हाल ही में प्रदेश सरकार के आईपीएच विभाग में आउटसोर्स के तहत की जा रही नियुक्तियों का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश में करीब 35000 कर्मचारी आउट सोर्स के तहत सेवाएं दे रहे हैं और अभी तक उनका भविष्य अधर में है। प्रदेश सरकार अभी तक इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


आज भी कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है, उनके ईपीएफ में जो राशि कंपनी को देनी होती है वो राशि कर्मचारियों के हिस्से से काटी जा रही हैं। इसके अलावा वेतन के नाम पर 5 से 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा आज 7 साल से लेकर 12 साल तक सेवा देने के बाद ये कर्मचारी न तो कहीं और काम कर सकते हैं और न ही इस नौकरी को छोड़ सकते हैं। इस छोटे से वेतन और काम के बोझ के नीचे ये कर्मचारी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने के बजाए प्रदेश सरकार और कर्मचारियों को इस दिशा मे धकेल रही है। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के भविष्य के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाये और एक सम्मान जनक वेतन देकर इन्हें निहित पॉलिसी के तहत 35000 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करे। अन्यथा इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें