चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय चूड़ी में बैग फ्री डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक सुभाष मल्होत्रा ने की। इसमें सभी स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पोलिंग बूथ मंचन भी किया गया।
इसमें स्कूली विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गई। बच्चों ने मंचन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन दत्ता ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि छात्रा सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा नारा लेेखन प्रतियोगिता में अनामिका ने पहला और शीतल भारती ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक सुभाष मल्होत्रा ने बच्चों को पोलिंग स्टेशन की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही बच्चों के किए गए मंचन की सराहना की। उन्होंने नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापक राजेन्द्र सिंह, गौरव सिंह, संजीव जस्सल, रजनी कपूर, चंद्रिका अहीर, सोनिया ठाकुर, लता देवी और किशन चंद मौजूद रहे।