फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी पंचायत के खल्ला गांव में दस दिन से नहीं टपकी पानी की बूंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव खल्ला में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिन से उक्त गांव में पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी है। उनके मुताबिक इस बारे वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके है। लेकिन आज दिन तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव में करीब दो दर्जन परिवार गुजर बसर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने उन्हे थल्ली नाला से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण दीप कुमार, सोनू राम, विकास कुमार, सुभाष चंद, पप्पू राम, मान सिंह, भोंटो राम, जिबो देवी, हाको राम, चैन लाल, जगदीश, दर्शना देवी और मोती राम ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप होने से उन्हें दो किलोमीटर की दूरी तय कर नाले से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से नाले का भी पानी मटमैला हो गया है। इस कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें राहत मिल सके। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे विभागीय टीम मौके पर भेजी जाएंगी। कहा कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें