फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेईकोठी पंचायत के दो गांवों में ढ़ाई महीनें से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेईकोठी पंचायत के दो गांवों में ढाई महीने से अंधेरा
विज्ञापन

लंबे अरसे से बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
बोले, कई बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हुा समाधान
आपूर्ति बहाल करने के लिए बोर्ड प्रयासरत : सहायक अभियंता
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की सेईकोठी पंचायत के दो गांवों में ढाई महीने से अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हायलरा और कंड्रोलू गांवों में ढाई महीने से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन विद्युत बोर्ड की ओर से अभी तक कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बर्फबारी के बाद बिजली बहाल नहीं हो पाई है। बर्फबारी के कारण यहां बिजली लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ विद्युत लाइनों पर गिरे हैं, लेकिन अभी तक इन लाइनों को दुरुस्त करने में विद्युत बोर्ड पूरी तरह नाकाम रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सुरेश कुमार, पुष्पा देवी, देविंद्री देवी, सुरेंद्र सिंह, आलम चंद, अलका देवी, सरोज कुमारी, चंपा देवी, राज कुमार, देवो राम, चुन्नी लाल, ज्ञान चंद, बिमला देवी, रेखा देवी और राज कुमार का कहना है कि इलाके में मौसम खुल चुका है। बावजूद इसके अभी तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड बिजली बिल तो समय पर पहुंचा देता है, लेकिन जब विद्युत समस्याएं हल करने का समय आता है तो बोर्ड काफी देरी लगाता है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त दो गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

कोट
-इन गांवों को जाने वाली विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।- रोशन लाल, विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें