फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से जिले में 45 ट्रांसफार्मर बंद, 40 हजार की आबादी अंधेरे में

विज्ञापन
electricity - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा, भरमौर (चंबा)। जिले में हुई बर्फबारी के तीन बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं उतरी है। हालत यह है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से हजारों की आबादी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। इन इलाकों में ट्रांसफार्मर बंद होने से यह समस्या पेश आई है। वहीं बर्फबारी के बाद जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। ऐसे में बिना बिजली के लोगों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वहीं जिले में 17 सड़कें अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है। बर्फ में फिसलन से चलना दुश्वार हो गया है।
जिले में करीब 45 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इस वजह से करीब 40 हजार की आबादी को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इसके तहत चुराह के तहत करीब 15000 आबादी अंधेरे में है। क्षेत्र में बर्फबारी के चलते ऊपरी क्षेत्रों में स्थापित करीब 45 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें विद्युत बोर्ड तीसा के अधीन आते 15 ट्रांसफार्मर, भरमौर में 12 ट्रांसफार्मर और राख में आठ ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों इलाके में भारी हिमपात हुआ है। इस कारण ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं दूसरी और विद्युत बोर्ड की ओर से भी आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मगर मौसम की तल्खी ने उनकी परेशानियां बढ़ाकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सनवाल, मक्कन, ऑयल, देवीकोठी, टेपा मंगली, क्याबाड़ा, थल्ली, चांजू, चरड़ा और देहरा में 25 विद्युत ट्रांसफार्मर बर्फबारी के कारण ठप पड़े हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को प्रचंड ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विद्युत उपभोक्ता राजकुमार, पुष्पा देवी, भिंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, भीमसेन, रानी देवी, उमेश सिंह, बिमला देवी, देविया राम, उमेद्य सिंह, राजो राम, देसो राम, चैन लाल और ज्ञान चंद ने बताया कि इलाके में तीन दिन से मौसम खराब रहा। इसके चलते यहां बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण उनकी परेशानियां बढ़ गई है। लोग दीये की रोशनी में सर्द रातें गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि बर्फबारी के चलते क्षेत्र में करीब 25 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए है। कहा कि बोर्ड द्वारा आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है। टीमें संबंधित क्षेत्रों में भेज दी गई है।
इनसेट
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रहते ही ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें