तेलका (चंबा)। सलूणी की पंचायत सेरी के अहला नाला (पंताह) में एक दिवसीय लखदाता छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले अहला के लखदाता मंदिर से छिंज मेला ग्राउंड तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में छिंज मेला कमेटी अध्यक्ष चमन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराज चौणा, सचिव उत्तम सिंह, मुख्य सलाहकार जय सिंह, सदस्य मनोज कुमार, जमीत सिंह, महिंद्र सिंह, रमन पठानिया, देवराज और सुमंत समेत अन्य लोग शामिल रहे। मेले की दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ सेरी की प्रधान सविता देवी ने किया। उन्होंने अपनी तरफ से छिंज मेला कमेटी को 3100 रुपये दिए। कुश्ती प्रतियोगिता में आसपड़ोस के राज्यों समेत करीब 36 पहलवानों ने दमखम दिखाया ।
इसमें बड़ी माली का मुकाबला नूरपुर के अंकु पहलवान और दिल्ली के रविंद्र पहलवान के बीच में हुआ। इसमें अंकु ने रविंद्र को हराकर बड़ी माली पर कब्जा किया। इसी प्रकार दूसरी माली का मुकाबला भगेईगढ़ के सुरेंद्र और तीसा के सलीम के बीच हुआ। इसमें सुरेंद्र विजयी रहा। तीसरी माली का मुकाबला सगोटी के नकेश और भजोत्रा के प्रहलाद के बीच हुआ। इसमें नगेश पहलवान ने बाजी मारी।
छिंज मेले के समापन समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष डीएसठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छिंज मेला कमेटी को 11000 रुपये सफल आयोजन के लिए दिए। इसके अलावा उन्होंने मेले के मंच का निर्माण करवाने और छिंज मेला ग्राउंड को विस्तृत करने का भी आश्वासन दिया। लिग्गा पंचायत के पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने भी मेला कमेटी को 5100 रुपये देने की घोषणा की। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 18000 रुपये और उपविजेता पहलवान को 13000 रुपये, दूसरी माली के विजेता पहलवान को 4100 रुपये और उपविजेता पहलवान को 3100 रुपये जबकि तीसरी माली के विजेता पहलवान को 2100 रुपये और उपविजेता पहलवान को 1500 रुपये ईनाम दिया गया।