चंबा। ग्राम पंचायत उटीप के छह गांवों में पिछले सात दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। इसकी वजह यह है कि इन गांवों के लिए बिजली आपूर्ति करने वाला भुज्जा में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। इस वजह से क्षेत्र के सभी गांवों में अंधेरा पसरा है। ट्रांसफार्मर जलने से भुज्जा, द्रबट्टा, खलियाल, बनियालू और मुनियाड़ा में बिजली की आपूर्ति एक सप्ताह से बंद है। बिजली की आपूर्ति बंद होने से बच्चों को अपना होमवर्क करने में परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सात दिन पूर्व भुज्जा में मूसलाधार बारिश से बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन को इस बारे सूचना दी गई थी। इसके बाद बिजली बोर्ड ने क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। मगर यह भी सात दिन बाद बंद पड़ गया है। नतीजतन, लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग उठाई है। युवक मंडल बाड़ीदेहरा के प्रधान लक्की राणा, सचिव हेप्पी ठाकुर, उपप्रधान नवीन ठाकुर, ग्रामीणों में सुरेश कुमार, धर्मेंद्र, तनु कुमार, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, यदु और बॉबी का कहना है कि ग्राम पंचायत उटीप में कर्द गांवों बिजली की आपूर्ति बंद है।
ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि भुज्जा गांव में जली ट्रांसफार्मर की जगह पर नई ट्रांसफार्मर डमटाल से मंगवाई गई थी। भुज्जा गांव में ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के बाद एक घंटे तक यह चलती रही। इसके बाद तकनीकी खराबी पेश आने बंद पड़ गई है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है।