फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न करवाने पर पांच सौ उपभोक्ताओं को नोटिस

विज्ञापन
notice - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड सिहुंता ने शिकंजा कस दिया है। इसके तहत पांच सौ विद्युत उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को आदेश दिए हैं कि वह जल्द बिजली का बिल जमा करवाएं। अन्यथा विद्युत बोर्ड की ओर से आगामी कार्रवाई करते हुए अस्थायी तौर पर विद्युत कनेक्शन काटे दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड के इन निर्देशों के चलते क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है।

जानकारी के अनुसार है कि उपभोक्ताओं को करीब छह लाख रुपये की अदायगी करनी है। नोटिस में कुछेक उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने पिछले छह माह से बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। ऐसे में विद्युत बोर्ड की परेशानियां बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस बारे वह कई बार निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने की जहमत तक नहीं की है। ऐसे में अब विद्युत बोर्ड ने नोटिस जारी कर बिजली बिल वसूलने की योजना बनाई है। ताकि बोर्ड को किसी प्रकार का घाटा ना उठाना पड़े। विद्युत बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता तिलक राज वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब पांच सौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए है। बिजली बिल जमा न करवानेे की सूरत में बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें