फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के आदेश

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
स्वास्थ्य निदेशक के आदेश के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के लिखित आदेश जारी किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशानुसार डॉक्टरों को जेनेरिक और अस्पताल में आने वाली सरकारी दवाएं ही मरीजों को लिखनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि मरीजों द्वारा अकसर शिकायत की जाती है कि डॉक्टर उन्हें महंगी और ब्रांडेड दवाएं लिखते हैं। इसके ऊपर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं।

स्वास्थ्य निदेशक बलदेव कुमार ने कुछ दिन पहले चंबा अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने कड़े शब्दों में डॉक्टरों को निदेश दिए थे कि वे मरीजों को सस्ती और जेनेरिक दवाएं लिखें। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक को भी निर्देश दिए कि डॉक्टरों को लिखित रूप में जेनेरिक दवाएं लिखने को कहा जाए। इसको लेकर समय-समय पर डॉक्टरों की पर्ची की जांच भी की जाए। इसमें जो डॉक्टर महंगी व ब्रांडेड दवाएं लिखता हुआ पाया जाए। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य निदेशक के आदेशानुसार चिकित्सा अधीक्षक ने सभी डॉक्टरों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। महीने में एक या दो बार पर्चियों का ऑडिट भी होगा ताकि डॉक्टरों द्वारा मरीजों को लिखे जाने वाली दवाओं की जांच की जा सके।
विज्ञापन


तीमारदारों ने निर्णय को बताया प्रशंसनीय
तीमारदारों में राजेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, योगराज, कमल कुमार, चेत राम, रूप लाल, हंसराज, जय किशन व राम लाल ने अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सस्ती और जेनेरिक दवाएं लिखने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। दवाई पर मरीजों को ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


जेनेरिक दवाएं लिखने के लिए डॉक्टरों को जारी किए लिखित निर्देश:एमएस
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों को लिखित रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे मरीजों को जेनेरिक और अस्पताल में मौजूद दवाओं का लिखें। ऐसा नहीं करने वाले डॉक्टरों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें