फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा तेलका में हुआ छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका स्कूल में एथलेटिक्स के विजेता नवाजे
विज्ञापन

छात्र सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य प्रेमराज चौहान रहे मुख्यातिथि
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वालों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका ( चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमराज चौहान की ने की। इसमें हाल ही में धर्मशाला में हुई अंडर-14 बच्चों की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बच्चों को सम्मानित किया। गौरतलब है कि तेलका स्कूल के चार बच्चों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें मोनिका, इरफान, सलीम और सपना प्रमुख थे। इसमें मोनिका ने अंडर-14 प्रतियोगिता के डिस्कस-थ्रो में पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमराज चौहान ने कहा कि स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों और गोल्ड मेडल जीतने वाली मोनिका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल के डीईपी वीर सिंह ने बताया कि मोनिका का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ता सुभाष कुमार, मनसा राम और पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें