अमर उजाला ब्यूूरो
होली (चंबा)। सरकारी स्कूलों में एसओएस की परीक्षा देने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 500 रुपये की लेट फीस के साथ 30 दिसंबर एसओएस परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा में एसओएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने में जो छात्र लेट हो गए थे। उनके लिए यह सुनहरा मौका है। लेट फीस के साथ छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र जल्द से जल्द इसका लाभ उठाएं।