फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्गा से शार तक सड़क बनाने की हो रही मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
साहो चंबा। लग्गा से शार सड़क न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। सड़क बनने से गुवाड़ पंचायत एक दर्जन गांव में रहने वाली 1500 की आबादी को लाभ मिलेगा। पांच किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक लोगों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। सड़क बनने से थनैटा, मटिकोट, लखली, पेटी, शार, हाइला और ओगा सहित अन्य गांव लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

मान सिंह, चैन लाल, देवी प्रसाद, कमल कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, रूपलाल, मनसा राम, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, मंजीत और प्यार सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ लेने के लिए पांच किमी पैदल चलना पड़ता है। सड़क का अभाव उस समय सबसे ज्यादा होता है। जब गांव में कोई बीमार हो जाता है। इस वजहसे बीमार व्यक्ति को पीठ और पालकी में बिठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है। गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। सड़क की कमी होने से कई बीमार बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। सड़क बनाने को लेकर कई बार सरकार और विभाग को ज्ञापन सौंपे गए। मगर आज तक इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इसको लेकर लोगों मरें भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए। अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इनके पूरा होने पर सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें