फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को वीवीपैट और ईवीएम का इस्तेमाल बताया

विज्ञापन
EVM - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) चंबा राहुल चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को पहले प्रशिक्षण में वीवीपैट और ईवीएम मशीन के इस्तेमाल के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय में हुआ। इस दौरान पोलिंग ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें प्रोजेक्टर, वीडियो फिल्म और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस मौके पर एसडीएम चंबा के अलावा तहसीलदार मनोज कुमार और निर्वाचन कानूनगो सुनील शर्मा ने भी ईवीएम और वीवीपैट के बारे में चुनावी ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें