फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब गायब होने के मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)।
डलहौजी पुलिस द्वारा हाल ही में पकड़ी गई अवैध शराब की खेप में से 50 पेटियां अंग्रेजी शराब गायब हो जाने और शराब तस्करी में ट्रक चालक के पुलिस नाकेबंदी के दौरान मौके से फरार हो जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। एसएचओ डलहौजी को सस्पेंड किए जाने की मांग सरकार से की है। शुक्रवार को नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज चड्ढा ने पत्रकार वार्ता में डलहौजी पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बनीखेत पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई 152 शराब की पेटियों के मामले में डलहौजी पुलिस की कार्यप्रणाली संदेहास्पद पाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वहां पर 200 से ज्यादा शराब की पेटियां पकड़ी गईं। मंगलवार रात पंजाब से हिमाचल लाई जा रही देसी शराब की खेप पकड़ी गई थी। पुलिस ने देसी शराब की 152 पेटियां पकड़ने का दावा किया था। मगर एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ठेकेदार के कर्मचारी बात कर रहे हैं कि 50 पेटियां अंग्रेजी शराब की भी थीं। मगर इन पेटियों का एफआईआर में जिक्र नहीं है। फिर ये पेटियां कहां चली गईं? मनोज चड्ढा ने कहा कि गत दिनों हुए गोपाल हत्याकांड में भी पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने सही समय पर सही कार्रवाई की होती तो आज गोपाल जिंदा होता। उन्होंने डलहौजी थाना के प्रभारी को आड़े हाथ लिया। कहा कि थाना प्रभारी को पूरी तरह से कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में चुप्पी नहीं साधेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस शराब कांड में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो भाजपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें