चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। वहीं, मंगलवार को 17 मरीजों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता हासिल की है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर से पौने पांच सौ सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब को भेजे थे। रिपोर्ट मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंची।
रिपोर्ट में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 256 बची है। कोरोना के नए मामले शहर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। कोविड की रोकथाम के लिए लोगों को कोविड नियमों की पालना करना जरूरी है।