जिला प्रशासन ने जारी की 968 मतदान केंद्रों की सूची, पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश
जिले के भटियात और सलूणी क्षेत्र में नहीं कोई अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, चंबा में एक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी होने लगी हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
जिले में 968 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दे दिए हैं। विकास खंड भरमौर और तीसा में 15-15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विकास खंड मैहला में एक ही अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। भटियात और सलूणी का कोई भी मतदान केंद्र इस श्रेणी में नहीं है। विकास खंड मैहला का एक मतदान केंद्र इस श्रेणी में है। विकास खंड चंबा में दो मतदान केंद्र इस सूची में शामिल हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में भटियात, मैहला, चंबा, सलूणी, तीसा और भरमौर में क्रमश: 6, 42, 14, 14, 23 और 24 मतदान मतदान केंद्र इस श्रेणी में है। दूसरी तरफ, चुनावों के पूर्वाभ्यास को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
ब्लॉक- कुल मतदान केंद्र-संवेदनशीलसामान्य-अतिसंवेदनशील
भटियात24406-23800
मैहला16042-117-01
चंबा17714-161-02
सलूणी-12514-111-00
तीसा-1752313715
भरमौर8724-48-15