फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-स्खलन से चंबा-पठानकोट मार्ग डेढ़ घंट रहा अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नेशनल हाईवे चंबा -पठानकोट मंगलवार सुबह कांदू के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया। सुबह करीब आठ बजे मार्ग में पहाड़ियों से भूस्खलन होने के चलते ऐसी नौबत आई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण चंबा की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला। मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गईं। नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सुबह आठ बजे कांदू के समीप भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हुआ था। करीब साढ़े नौ बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें