फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला में मंगलवार को एकत्रित किए 147 सैंपलो की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए एकत्रित किए गए 147 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें एक सैंपल कोविड केयर सेंटर से भी लिया गया था। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह 23 वर्षीय युवति है जोकि कुछ दिन पहले बाहरी राज्य से लौटी थी। जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

इसके चलते उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बालू में रखा गया था। मंगलवार को उसके रिपीट सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली। इसमें युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसको देखते हुए युवती को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
इसमें मेडिकल कॉलेज से चार सैंपल, भरमौर से 9, तीसा से 33, समोट से 63 सैंपल एकत्रित कर जांच को भेजे गए हैं। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले के लिए राहत की खबर है। पिछले दो दिनों से चंबा में कोरोना का कोई भी नया मामला नहीं आया है। चंबा में अब तक 52 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 45 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब छह लोग ही कोरोना ग्रसित बचे हैं। इनका उपचार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंगलवार को चंबा से जांच को भेजे 147 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक युवती ने कोरोना से जंग भी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें