फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी पंचायत में बढ़ा लावारिस पशुओं का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। लावारिस पशु लोगों के खेतों में जाकर गेहूं की फसल को सफाचट कर रहे हैं। इसकी वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। लावारिस पशुओं से फसल को बचाने के लिए लोगों को खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। दिन के समय जैसे तैसे लोग फसल की रखवाली कर लेते हैं। लेकिन रात के समय पशुओं को खेतों से भगाने वाला कोई नहीं होता।
विज्ञापन


इस कारण पशु खेतों में फसल को बरबाद कर रहे हैं। योगराज, राकेश, सुरेंद्र, हंसराज, कमल कुमार, चैन लाल, मोहन सिंह और केवल कुमार ने बताया कि सलूणी में दिन प्रतिदिन लावारिस पशुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी वजह से किसान काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को पकड़कर दूसरे क्षेत्र में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें