फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा उठाऊ सिंचाई योजना का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। उठाऊ सिंचाई योजना लग्गा का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले इस योजना का कार्य शुरू किया गया था। मगर आज तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में वे बिना सिंचाई के फसलों की पैदावार नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वे कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन साल पहले विधायक निधि से इस योजना का कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए करीब साढ़े चार करोड़ के बजट का प्रावधान है। पिछले तीन साल से कार्य चल रहा है। मगर आज तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीण रोशन लाल, कर्म सिंह, राजकुमार, चंद सिंह, लाल चंद, भूपेश कुमार, सुरेश कुुमार, प्रकाश चंद, प्रताप चंद, ज्ञानू राम और देवी चंद का कहना है कि इस योजना से पंचायत के 18 गांव कीड़ी, लग्गा, दली, लाटूंई, पोशल, पदरूई, हथला-प्रथम, हथला द्वितीय, अठलाड़ी, बिरगंड ओसल, प्रच्छा और घसीटी को लाभ मिलेगा। मगर धीमी गति से कार्य होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें