आठ वर्ष में नियमित किए जाएं जलवाहक
पदाधिकारियों ने विस उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
स्तरोन्नत स्कूलों में पद जल्द किए जाएं मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्राथमिक जलवाहक संघ चंबा का प्रतिनिधिमंडल विस उपाध्यक्ष हंस राज से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि अंशकालीन और पूर्णकालीन जलवाहकों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उपाध्यक्ष किशोरी लाल, सचिव अली हुसैन, कोषाध्यक्ष रणदेव, सह उपाध्यक्ष इंद्रो देवी और सदस्य बाबू राम, मधुवाला सहित सरोज ने बताया कि नियमितीकरण की शर्त के लिए सरकार ने 14 वर्ष का समय निर्धारित किया है जो काफी ज्यादा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस अवधि को आठ वर्ष किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल ही में स्कूल स्तरोन्नत हुए हैं लेकिन इन स्कूलों में अभी तक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। इससे जलवाहकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द स्तरोन्नत स्कूलों में पद स्वीकृत किए जाएं।