फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों ने काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में बुधवार को सभी स्टॉफ नर्सों ने काले बिल्ले लगाकर अपनी ड्यूटी दी। सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्सों की भर्ती करने की योजना बना रही है। इसको लेकर स्टाफ नर्सों में रोष है। इसी रोष के चलते प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। इस संदर्भ में स्टाफ नर्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल भी चुका है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि स्टाफ नर्सों की भर्ती आउट सोर्स की बजाए नियमित ही की जाए। क्योंकि स्टाफ नर्स बनने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बाद स्वास्थ्य संस्थानों में दिन-रात अपनी ड्यूटी देनी पड़ती है। ऐसे में अगर सरकार आउटसोर्स पर स्टाफ नर्सों की भर्ती करेगी तो स्टॉफ नर्सों का तो शोषण होगी ही साथ में मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए स्टॉफ नर्स एसोसिएशन ने प्रदेश भर में काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट किया। इसके बाद भी सरकार ने अपने इस फैसले को वापस न लिया तो एसोसिएशन आंदोलन की राह को भी चुन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें