फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में भारी हिमपात, हजारों की आबादी में दो दिनों से अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह में हजारों की आबादी दो दिनों से अंधेरे में
विज्ञापन

बर्फबारी से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे और लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। पिछले दो दिनों से चुराह क्षेत्र की 42 पंचायतों के लोग अंधेरे में रातें काट रहे हैं। इससे इनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। भारी हिमपात से बिजली लाइनों व खंभों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को मौसम खुलते ही बोर्ड के कर्मचारियों ने विद्युत लाइनों को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। यहां दो से पांच फीट तक हिमपात हुआ है। चुराह में भारी बर्फबारी हुई है। 42 पंचायतों में रहने वाली साठ हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में बार-बार बर्फबारी होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों राजेश कुमार, चैन लाल, देवी प्रसाद, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार, हरीश कुमार, चमन सिंह, कमल व नरेंद्र ने बताया कि चुराह में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि बर्फबारी से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसकी वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। शुक्रवार को बिजली बहाल करने के लिए टीमें जुट गई हैं। बर्फबारी में काम करने में कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें