फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़, तीन करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में धनतेरस के उपलक्ष्य पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस शुभ अवसर पर लोगों ने सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन समेत नई गाड़ियां खरीदी। चंबा में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। शहर में स्थित ज्वेलरों की दुकानों में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। ज्वेलरों ने भी ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानों सजा रखा था। कई ज्वेलरों ने ग्राहकों को सोने की खरीद पर चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया। इसके अलावा बर्तनों, दोपहिया और चारपहिया वाहन एजेंसियों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शहर के ज्वेलर जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर लोग काफी मात्रा में खरीदारी करते हैं। इसके लिए उन्होंने ग्राहकों के लिए गिफ्ट समेत अन्य सभी सुविधाओं का प्रबंध किया था। साजिद खान ने बताया कि धनतेरस पर उनकी ऐजेंसी में पचास से ज्यादा बाइकें और स्कूटी बिकीं हैं। दीवाली को लेकर भी लोग पचास से अधिक बाइकें बुक करवा चुके हैं। ग्राहकों को हर वाहन की खरीद पर उपहार दिया जा रहा है। लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी समेत अन्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें