फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना जवान को सड़क पर देख बाईक सवार से फैंका चरस से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना जवान को देख बाइक सवार ने फेंका चरस से भरा बैग
विज्ञापन

बैग की तलाशी में बरामद हुई 2 किलो 400 ग्राम चरस, चालक की तलाश में जुटी पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। चुुवाड़ी थाना क्षेत्र में सेना के जवान को देखकर एक बाइक सवार ने चरस से भरा बैग सड़क में फेंक दिया और फरार हो गया। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो उसमें करीब 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है जब सेना का जवान दुनेरा से डलहौजी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जंदरोह के पास बाइक जो विपरीत दिशा से आ रहा था को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार तेजरफ्तार से वहां से निकल गया और इसके साथ ही चालक ने एक बैग भी सड़क पर फेंक दिया। इसको लेकर सेना के जवान ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चुवाड़ी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब बैग की जांच की तो उसमें से 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश को लेकर संबंधित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सेना जवान की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें