फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर पंचायत में एक माह का 25000 रूपये थमाया गया बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर पंचायत में थमा दिया 25000 रुपये बिजली का बिल
विज्ञापन

बिल मिलने के बाद उपभोक्ता परेशान, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सरोल (चंबा)। हरिपुर पंचायत में बिजली बोर्ड ने एक उपभोक्ता को 25 हजार रुपये बिजली का बिल थमा दिया है। इससे परिवार के होश उड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि आज दिन तक बिजली का बिल एक हजार रुपये से अधिक नहीं आया। मगर अब उन्हें अचानक 25000 रुपये बिल थमा दिया गया है। इसको लेकर जब परिवार ने बिल देने आए कर्मचारी से पूछा तो उसने जवाब दिया कि यह बिल बोर्ड कार्यालय से काटे गए हैं। इसमें उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार के मुखिया राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर में छह बल्ब जलते होंगे। इसके अलावा कुछ देर के लिए पंखा, टीवी और फ्रिज चलते हैं। जो पड़ोसियों के घरों में भी चलते हैं। मगर बिजली का इतना भारी भरकम बिल उनके गांव में किसी को भी नहीं आया है। उन्होंने जिला प्रशासन व बोर्ड से मांग की कि जिसकी लापरवाही से उन्हें इतना भारी भरकम बिल थमाया गया। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बिजली का बिल मीटर की रीडिंग देेखकर काटा जाए। ताकि उन्हें भारी भरकम बिल से छुटकारा मिल सके। इस बार 25 हजार रुपये बिल आया है। अगली बार शायद 40 हजार रुपये भी आ सकता है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो उपभोक्ता कार्यालय में आकर उनसे मिले। समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें