फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड से डल झील तक रास्ते के साथ बनाई दुकानें हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड से लेकर डल झील के रास्ते पर अवैध कब्जे कर दुकानें बनाने वालों की अब खैर नहीं। एडीएम भरमौर ने गौरीकुंड से लेकर डल झील तक अवैध रूप से बनाई गई अस्थायी दुकानों को हटाने संबंधी निर्देश सेक्टर अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसी के चलते इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मणिमहेश यात्रा के तहत प्रशासन श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने की योजना के तहत ही कार्य कर रहा है। इसी के तहत हरेक सेक्टर अधिकारियों को 24 अगस्त को ही उनके विभिन्न पड़ावों पर भेज दिया गया था। 25 अगस्त से सेक्टर अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर बाकायदा तैनात भी हो गए हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की तादात में इजाफा हो रहा है। इसी के तहत एडीएम भरमौर यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से लेकर पवित्र डल तक दर्जन भर अवैध कब्जे कर बनाई गई अस्थायी दुकानों को देखा। जिसके उपरांत उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए प्राथमिकता के आधार पर अस्थायी दुकानों को वहां से हटाने संबंधी निर्देश किए। साथ ही चेताया कि यदि समयानुसार अवैध रूप से बनाई गई अस्थायी दुकानों को हटाया नहीं गया तो सेक्टर अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर पवित्र डल तक अवैध रूप से अस्थायी दुकानें बनाने वाले दुकानदारों की दुकानें हटाने संबंधी निर्देश सेक्टर अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें