फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार-सलूणी वाया खरोटी शुरू हो बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। किहार-सलूणी वाया खरोटी-लिग्गा-तेलका तक निगम की सीधी बस सेवा आरंभ करवाने की मांग ग्रामीणों ने एचआरटीसी के आरएम से की है। ग्रामीणों का तर्क है कि यदि बस सेवा को आरंभ करवा दिया जाता है तो इससे तेलका के बाशिंदों को किहार तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पैसे और वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

किहार-सलूणी वाया खरोटी-लिग्गा-तेलका बस सेवा न होने की सूरत में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेलका के ग्रामीणों को किहार तक पहुंचने के लिए पहले लचोड़ी पहुंचना पड़ता है। इसके बाद उन्हें सुुंड़ला और फिर सलूणी होते हुए किहार तक पहुंचना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को तेलका से किहार पहुंचने के लिए अतिरिक्त सफर और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में यदि किहार-सलणी वाया खरोटी-लिग्गा-तेलका बस सेवा को आरंभ करवा दिया जाता है तो इससे लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों यासीन मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद हनीफ, हेमराज, अशोक कुमार, संजय कुमार, महिंद्र सिंह, रमेश कुमार आदि का कहना है कि बस सेवा के आरंभ हो जाने से ग्राम पंचायत किहार, भांदल, किलोड़, सूरी, डियूर, सलूणी, खरोटी, लिग्गा, सालवां आदि के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने आरएम चंबा से मांग की है कि किहार-सलूणी वाया खरोटी-लिग्गा-तेलका बस सेवा को आरंभ करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें