फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में 14 दिवसीय स्की बेसिक कोर्स शुरू

Fri, 27 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबाके पांगी में स्की के प्र​शि​क्षिण  शिविर के दौरान युवा।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी स्की एसोसिएशन सुराल ने 14 दिवसीय स्की बेसिक कोर्स शुरू किया। इसमें पांगी उपमंडल के 12 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं को दिए जाने वाले स्की बेसिक कोर्स के आयोजन को लेकर भरमौर-पांगी विधायक और पांगी प्रशासन ने भी हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। इससे अब खिलाड़ियों और आयोजकों को आगामी दिनों में बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सुराल के प्रधान दीपक चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि यह प्रयास क्षेत्र में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया। इससे शीतकालीन खेलों में बढ़ोतरी होगी। बताया कि निकट भविष्य में यहां प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें