फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वाहनों के चालान कर वसूला 1,39, 800 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चन्द्र भसीन की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 202 चालान पेश हुए। इनमें से 104 चालानों के तहत 1,39,800 रुपये का जुर्माना चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चन्द्र भसीन चंबा की प्री-लोक अदालत में 202 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से करीब 104 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। न्यायालय की ओर से 202 मामलों में समन जारी करके प्री-लोक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चन्द्र भसीन की अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अमूमन 98 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें