फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकल करते पकड़े परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जमा दो के राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने तीन परीक्षार्थियों से पर्चियां पकड़ीं। परीक्षा के दौरान विभागीय टीम ने चुराह क्षेत्र के तहत चार स्कूलों में दबिश दी। फ्लाइंग स्कवायड की टीम ने औपचारिकता पूरी कर इसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। तीसा स्कूल में जहां दो परीक्षार्थियों से पर्चियां बरामद की गईं वहीं, दूसरी ओर मंजीर स्कूल में भी एक छात्र से पर्चियां पकड़ीं। हालांकि, स्कूल में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं लेकिन फ्लाइंग टीम ने सामान्य तलाशी के दौरान परीक्षार्थियों से पर्चियां बरामद कीं। जानकारी के अनुसार तीसा क्षेत्र के तहत आते चार स्कूलों में फ्लाइंग स्कवायड ने दबिश दी। इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंजीर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा, कियाणी और एक निजी स्कूल में दबिश दी गई। इस दौरान तीन मामले नकल के सामने आए। गौरतलब है कि जिले में नकलची परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसने के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं वहीं, दूसरी ओर तीन फ्लाइंग स्कवायड भी गठित किए गए हैं। एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने सिल्लाघाट स्कूल में दबिश दी लेकिन कोई नकलची परीक्षार्थी सामने नहीं आया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने कहा कि तीन केस चुराह के दो स्कूलों में सामने आए हैं। कहा कि चार स्कूलों में दबिश दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें