फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में फोटो स्टेट कॉपी के बिना नहीं लिए जा रहे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोस्टेट के चक्कर में उलझे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में फोटोस्टेट कॉपी के बिना नहीं लिए जा रहे आयुष्मान कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मुफ्त उपचार पाने से पहले मरीजों को बाजार से आयुष्मान भारत और आधार कार्ड की फोटोस्टेट कॉपी बाजार से अपने साथ लानी होगी अन्यथा आयुष्मान भारत स्कीम के तहत बने कार्ड को मान्य नहीं किया जाएगा। क्योंकि कार्ड को स्कैन करने के साथ उसकी फोटो कॉपी भी ली जा रही है, जो मरीज को बाजार से करवाकर लानी होगी। इससे मरीज काफी परेशान हैं। जिन मरीजों के पास फोटोस्टेट की कॉपी नहीं है, उन मरीजों के आयुष्मान भारत स्कीम के कार्ड की स्कैनिंग नहीं हो रही है। स्कैनिंग करने वाले कर्मचारी मरीजों से आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड की कॉपी मांग रहे हैं। इसकी वजह से फोटो स्टेट कॉपी बाजार से करवाकर लानी पड़ रही है। अस्पताल में मरीजों को फोटो स्टेट करवाने की सुविधा नहीं मिल रही है। जिन मरीजों के साथ तीमारदार होते हैं, वे तो कार्ड की फोटोस्टेट बाहर से करवाकर ले आते हैं लेकिन जिनके साथ कोई तीमारदार नहीं होता, वे बाजार से फोटोस्टेट कॉपी नहीं करवा पाते। इसलिए अस्पताल में उनके आयुष्मान कार्ड को स्कैन नहीं किया जाता है। जब मरीज आयुष्मान कार्ड को जमा करवाने के लिए संबंधित कर्मचारी के पास जाते हैं तो उन्हें आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड की फोटोस्टेट बाजार से करवाकर लाने को कहा जाता है अन्यथा उन्हें वहां से वापस भेज दिया जाता है। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हैं। तीमारदारों ने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि मरीजों के कार्ड फोटोस्टेट करवाने की सुविधा अस्पताल के अंदर ही मुहैया करवाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाईडी शर्मा ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक की है। इसलिए इसके बारे में वही बता पाएंगे। उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें