फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अथेड़ स्कूल में शिक्षकों के पद खाली, पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अथेड़ में शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रवक्ता का पद खाली चल रहा है। इस वजह से जमा एक और दो में पढ़ने वाले 63 छात्र अंग्रेजी की पढ़ाई करने से वंचित है। इसके अलावा स्कूल में टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक, टीजीटी आर्ट्स के दो पद और सीनियर असिस्टेंट का एक पद खाली है। शिक्षकों की कमी के कारण छठी से दसवीं कक्षाओं में पढ़ने वाले 164 छात्रों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई राम भरोसे चल रही है।

इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के पद खाली होने से इसका कार्य भी अध्यापकों को करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीवान सिंह और सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष किशोरी लाल सदस्य राजकुमार , सुमन दत्त, शीतल कुमार, अजय कुमार, कुलदीप कुमार, दर्शन कुमार, देवेंद्र कुमार और तिलक राज का कहना है कि अथेड़ स्कूल में स्टाफ की कमी होने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति कई बार सरकार और विभाग से अथेड़ स्कूल में अध्यापकों के पदों को भरने की मांग कर चुकी है। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। जल्द ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अथेड़ में खाली चल रहे सभी पदों को भरा नहीं गया तो अभिभावकों को स्कूल की तालाबंदी कर आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र चौधरी ने बताया कि स्कूल में खाली चल रहे अध्यापक के पदों का ब्योरा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें