फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज में जांची सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शनिवार को कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम रसोईघर से लेकर सभी वार्डों में पहुंची। इसको लेकर टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसे वह सरकार को सौंपेगी। इसी तरह की अन्य टीमें प्रदेश के अन्य जिला अस्पतालों का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन


इसमें सभी टीमों की तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल का चयन होगा। इसमें जो अस्पताल प्रथम स्थान पर रहेगा, उसे ईनाम के रूप में पचास लाख रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में विकास के कार्य करवाएंगे। कायाकल्प टीम अस्पताल में सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर रही है। यह निरीक्षण शनिवार को दिन भर जारी रहा। टीम के साथ चंबा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे। टीम ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें