फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी की मिंधल पंचायत में बीएसएनएल सेवाएं चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। दुर्गम क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत में पिछले दो महीने से बीएसएनएल सेवाएं चरमराई हुई है। इस वजह से उपभोक्ताओं की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक क्षेत्र में बीएसएनएल का सिग्नल आता-जाता रहता है। नतीजतन, बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सगे-संबंधियों से बातचीत करने के लिए कई-कई कॉल करनी पड़ रही है। इससे लोगों को हर हाल में नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। वहीं, इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल करने वाले विभागीय अधिकारियों और दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के उपभोक्ता अजय कुमार, भूपेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, शिव कुमार, राम सिंह, प्रेमलाल, रवि चौहान, नील चंद, राकेश कुमार, पंकज कुमार, अमर सिंह, जीवन सिंह, सेज राम, सुरदेव कुमार और मान सिंह ने बताया कि मिंधल में बीएसएनएल की सेवाएं आए दिन चरमरा जाती है। ऐसे में लोगों को अपनों से बात करने के लिए पांच किलोमीटर का सफर तय कर किलोड़ का रुख करना पड़ता है। निगम के उपभोक्ताओं को पांगी प्रशासन और निगम के अधिकारियों से पांगी में लचर पड़ी बीएसएनएल सेवाओं को सुचारु करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें