फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी सांस्कृतिक संध्या रही नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला की छठी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित गीत सुन अम्मा मेरे बापूूआ के साथ की। जिसे सुनने के बाद उपस्थित दर्शक थोड़ी देर के लिए भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिमाचली नाटी पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनहोंने शालू रे क्वाटरे लगी रोनका गीत पर दर्शकों को खूब नचाया। इसके साथ उन्होंने नीरू चाली घूमदी, ओ सुमित्रा, मेरी श्रीदेवी कोखे चली तू, ओ बांकी चंद्रा, हवा लागी चंडीगढ़ दी, झूमके वाली सहित अन्य हिमाचली गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके गीतों को सुनने के बाद दर्शक खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। दर्शकों के लिए पंडाल लोगों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें