फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेरा स्कूल में 13 बच्चे बीमारी से ग्रस्त, चार गंभीर

विज्ञापन
doctor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जडेरा में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों कई बच्चे बीमार पाए गए हैं। इसको देखते हुए 13 बच्चों को उपचार के लिए चंबा रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य जांच में पता चला कि कई बच्चों में खून की कमी है तो कईयों के पैर टेढ़े हैं। शिविर के दौरान स्कूल के 62 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां बच्चों का निशुल्क इलाज होगा।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा येलो कार्ड जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. डोलीमा, फीमेल हेल्थ वर्कर तमन्ना और फार्मासिस्ट देवेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर बीएमओ डॉ. मान सिंह वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनकी देखरेख में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। स्कूल प्रबंधन ने शिविर के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें